India Budget 2019 Live Updates: संसद में बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने पर होगा काम। किसानों के उत्पाद से जुड़े कामों में प्राइवेट आंत्रप्रेन्योरपिश को बढ़ावा दिया जाएगा।- वित्त मंत्री

1,25,000 किलोमीटर के रोड नेटवर्क को पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा।- वित्त मंत्री


गांवों को बाजार से जोड़ने वाली सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए पीएम ग्राम सड़क योजना का तीसरा फेज शुरू होगा।

बजट 2019 की बड़ी बातें

इसरो की मदद और अभियानों को आगे बढ़ान के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का गठन होगा।- वित्त मंत्री.

गांव पर वित्त मंत्री की बड़ी बातें

हर साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होगा। दुनिया भर से लोगों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।- निर्मला सीतारमण

पीएम आवास योजना के तहत देश के हर परिवार को घर मुहैया कराने का लक्ष्य है।- वित्त मंत्री

एविएशन सेक्टर, मीडिया, एनिमेशन और इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई को लेकर विचार किया जाएगा।- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बजट में वित्त मंत्री ने क्या कहा

तेजी से रेलवे में सुधार और यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत काम होगा।- निर्मला सीतारमण

बजट पर अबतक की बड़ी बातें

रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए 2018 से 2030 तक 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है।- निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण बोली, पानी और गैस के लिए भी एक राष्ट्रीय ग्रिड बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Rupee opens lower at 68.90 per dollar

Rupee opens higher at 69.72 per dollar

Rakesh Jhunjhunwala's Rare Enterprises buys 1% stake in Jubilant Life